{"_id":"edd81e9295178ede7184dbecb5d62bff","slug":"killed-to-son-neighboring-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी परिवार को फंसाने के लिए पुत्र को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी परिवार को फंसाने के लिए पुत्र को मार डाला
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया थाना के चंदौली गांव में चार नवंबर को आठ वर्षीय बालक की चाकुओं से गोंदकर नृशंस हत्या उसके पिता ने ही की थी। स्वयं आरोपी पिता ने पुलिस अधीक्षक के सामने यह सच उगल दिया।
विज्ञापन
हत्या की पृष्ठभूमि में आरोपी का कहना था कि पुत्र की हत्या के मामले में वह पत्नी को भगा ले जाने परिवार को फंसाकर उसे सबक सिखाना चाहता था। पुलिस अधीक्षक ने उक्त हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक गांव चंदौली में आठ वर्षीय बालक अनुज पुत्र मिथलेश कुमार का शव गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया था। मृतक के पिता मिथलेश ने गांव के ही महावीर पुत्र राजू, वीरु पुत्र राधेश्याम, गीता पत्नी राजू व महबूबपुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी नवल पुत्र दिवारीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले की विवेचना ठठिया थानाध्यक्ष संतोष व्यास कर रहे थे। जांच के दौरान थानाध्यक्ष ने मृतक के पिता को ही दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी तिर्वा सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जब मिथलेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
एसपी कार्यालय में उसने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी को राजू का पुत्र महावीर भगा ले गया था। कुछ दिन बाद वह स्वयं लौट आई। कुछ दिन रहने के बाद वह घर में रखे सोलह हजार रुपये की नकदी लेकर पुन: चली गई।
पत्नी को भगाने वालों को सजा दिलाने के लिए उसने अपने ही आठ वर्षीय पुत्र अनुज को शाम के समय खेतों की ओर ले गया, जहां चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और शव को संजू मिश्रा के गन्ने के खेत में डाल दिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को एक कूड़े के ढेर में गड़े होने की बात कही। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।