फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khaee mein kaar palatane se naana aur naatee kee maut, do gambheer

खाई में कार पलटने से नाना और नाती की मौत, दो गंभीर

Thu, 10 Sep 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
khaee mein kaar palatane se naana aur naatee kee maut, do gambheer
जिला अस्पताल में घायल संजीदा बेगम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रुकाई कर लौट रहे परिवार की कार तेज रफ्तार के चलते खाई में पलट गई। हादसे में नाना और मासूम नाती की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में परिवार के करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के इब्राहिमपुर निवासी किसान फहीम (50) पुत्र शमीम अहमद के बेटे की गुरुवार को रुकाई थी। फहीम अपनी 49 वर्षीय पत्नी संजीदा बेगम, बड़े भाई 59 वर्षीय मतीन, कुसुमखोर में रहने वाले दामाद बदरुल, बेटी इमराना और तीन वर्षीय नाती हस्नान के अलावा दो अन्य लोगों के साथ परिवार के ही एक व्यक्ति की फार्चूनर कार से रुरा ठठिया मेें रुकाई करने गए थे। रात करीब आठ बजे रुकाई कर सभी लोग घर लौट रहे थे। गांव से थोड़ी ही दूर गोवर्धनी मंदिर के पास खालेपुर्वा गांव के पास तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मतीन और मासूम हस्नान की मौत हो गई। संजीदा बेगम और फहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण पहुंच गए। वहीं सदर कोतवाल विकास राय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। कोतवाल विकास राय ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed