फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kao miscreants looted merchant

बदमाशों ने व्यापारी से 10 हजार रुपये लूटे

Mon, 25 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 25 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kao miscreants looted merchant

क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं

विज्ञापन
ले रही हैं। बीती रात दुकान बंद कर घर जा रहे गल्ला व्यापारी को बीच रास्ते में बाइक समेत गिराने के बाद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 10 हजार से अधिक रुपये की नगदी लूट ली। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी कैलाश नाथ पुत्र श्यामलाल की पट्टी गांव में गल्ला (अनाज) की दुकान है। बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान को बंद करने के बाद गांव स्थित घर जा रहे थे।

बताया जाता है कि रास्ते में गांव के निकट पहुंचने पर मनोज कटियार के खेत के पास सड़क पर चार बदमाशों ने एकाएक बाइक सवार पर हमला बोल दिया, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। व्यापारी के अनुसार, इसके बाद बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और उसे दबोचकर तमंचा तान दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद 10 हजार 130 रुपये लूट लिए।

बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसको पीटा भी। इसी दौरान उसे घसीटकर ले जाने लगे तो वह चीख पड़ा। इस पर आसपास के लोग मौके की ओर भागे। इस पर खुद को घिरता देख बदमाश भाग खड़े हुए। पीड़ित व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ठठिया थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed