फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauji Alha resonates in Taj city, mesmerizing foreign guests too

Kannauj News: ताजनगरी में गूंजी कन्नौजी आल्हा, विदेशी मेहमान भी मंत्रमुग्ध

Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kannauji Alha resonates in Taj city, mesmerizing foreign guests too
कन्नौज। राधारानी की जन्मभूमि बरसाना और ताजनगरी आगरा में आयोजित रंगाेत्सव में आल्हा सम्राट संग्राम सिंह ने अपने ओजपूर्ण वाणी से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में देशी व विदेशी मेहमान आल्हा की धुन पर मंत्रमुग्ध हाे उठे।
विज्ञापन

बृजतीर्थ परिषद मथुरा में हाेलिकोत्सव पर विभिन्न विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार होलिकाेत्सव पर लोकगीत आल्हा को सम्मिलित करते हुए ब्रजतीर्थ मथुरा के अपर कार्यपालक अधिकारी आईएएस सूरज पटेल ने आल्हा गायक संगाम सिंह को आमंत्रित किया था। आल्हा सम्राट ने पहले बरसाना में प्रस्तुति दी। इसके बाद 27 फरवरी को ताज नगरी आगरा में प्रस्तुति दी। आगरा में आल्हा सम्राट ने राधा-राधा उद्घोष के साथ अपनी प्रस्तुति का शुभारंभ किया। ताज महाेत्सव समिति मुक्ताकाशी मंच पर आल्हा का आयोजन हुआ तो पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आगरा कैंट विधायक पीएस धर्मेश, ताज महोत्सव समिति के समन्वयक विक्रम शुक्ला की मौजूदगी में स्थानीय व विदेशी मेहमानाें ने आल्हा का लुत्फ उठाया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर आल्हा को पहचान दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। अपनी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए आल्हा गायक संग्राम सिंह ने बताया कि जनपद के लाेगों के लिए यह गौरव का क्षण है। लोकगीत आल्हा को अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed