फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Youth will vote for a candidate who does not differentiate between men and women

कन्नौज : नारी-पुरुष में भेद न करने वाले प्रत्याशी को युवा करेंगे वोट

Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Youth will vote for a candidate who does not differentiate between men and women
कन्नौज। महिला समानता दिवस पर शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज में ‘वोट के अधिकार का कैसे करें प्रयोग’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में नए वोटरों ने खुलकर बात रखी। कहा कि पुरुष व नारी में भेदभाव न करने वाले, बेटियों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करने और समाज को बेहतर बनाने में सहयोग करने वाले प्रत्याशी को ही आने वाले चुनावों में अपना वोट देंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित सचान ने छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने युवाओं को चुनाव के दौरान वोट का महत्व भी बताया। साथ ही लालच व फ्री की योजनाओं से दूर रहकर अच्छे प्रत्याशी चुनने की सलाह दी। डॉ. केके दुबे ने संचालन करते हुए महिला समानता दिवस पर व्याख्यान किया।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़के की पढ़ाई बाहर व बेटी की घर पर ही करने की सोच को दूर करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि पहले नारियों को मतदान करने का हक नहीं था, लेकिन बाद में मिल भी गया। पर्दा प्रथा खत्म करने, माता-पिता की संपत्ति में बेटी को भी हक मिलने आदि की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, रेनू त्यागी, श्रद्धा मिश्रा, विभा तिवारी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. सारिका, मीना दीक्षित, संध्या राठौर, शालिनी कटियार व मृदुला सिंह मौजूद रहीं।

फोटो:07: पीएसएम पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। संवाद

फोटो:07: पीएसएम पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed