फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

भीड़ नहीं रोक पा रहे तो खत्म करें शनिवार, रविवार बंदी

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। पर्यटक आवास गृह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों की बैठक हुई। यहां कहा कि प्रशासन के लोग भीड़ नहीं रोक पा रहे तो शनिवार और रविवार की बंदी खत्म करें। इन दिनों प्रमुख समस्या दो दिन की बंदी है। व्यापारियों ने कोरोना काल में दिवंगत व्यापारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये सहायता देने की भी मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र व प्रांतीय उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना की जंग केवल बाजार बंद करने से नहीं लड़ी जा सकती। सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सड़कों पर भीड़ नहीं रोक पा रहे तो दो दिन बाजार बंद कराना उचित नहीं है। सप्ताह में दो दिन बाजार बंद कराने के फैसले का व्यापार पर असर पड़ रहा है। ऑनलाइन कंपनियों का व्यापार बढ़ रहा है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों का मानदेय नहीं निकल रहा है। अधिकारी, कर्मचारियों को सरकार वेेतन व अन्य सुविधाएं दे रही है। व्यापारी भी समाज की सेवा कर रहे हैं। इन्हें सुविधाओं की जिम्मेदारी किसकी है। कोरोना काल में दिवंगत व्यापारियों को राहत पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने कन्नौज के व्यापारियों को मनोनयन पत्र सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमर फारुख ने कहा कि जिले के बाजारों का भ्रमण कर नगर व जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर नर्सिंग होम एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉक्टर फिरोज सिद्दीकी, राजू इदरीसी, ऐराफ शेख फरीदी, नदीम जमां, फिरोज, सलमान, अजीम सिद्दीकी, हाशिम, अरशद, जुनैद, रज्जू गुप्ता, राजकुमार, विनोद कुमार, मंजू श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र, अरुण कुमार, आसिफ खान, आदिल खान, राज वारसी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed