फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

बीमारियों से छुटकारा दिलाने में कारगर है योग

Sun, 21 Jun 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
डीएम आवास पर योग करते जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएम आवास परिसर में छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एडीएम गजेंद्र कुमार, सदर एसडीएम शेलेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर अपूर्वा यादव समेत अन्य अफसरों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। डीएम ने कहा कि हम सभी को नियमित रूप से प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग को दैनिक जीवन में उतारने की अपील की। इससे बीमारियों से छुटकारा मिलने के साथ शरीर स्वस्थ होता है। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरनाथ दुबे, सहयोगी आलोक वर्मा, शिखा सिंह ने सभी को योग कराया गया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, श्वासन तथा प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी के साथ योग प्रार्थना, योग गीत एवं कल्याण मंत्र कराया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, पूजा, बंदिता मौजूद रहे। वहीं, नेहरू युवा केंद्र कन्नौज के माध्यम से युवाओं को घर में रहकर योग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें योग शिक्षक शिखा सिंह ने योगासन के बारे में बताया। युवा क्लब अध्यक्ष शिवांग श्रीवास्तव ने कनपटीयापुर में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत समेत छात्रों को आनलाइन तरीके से बताते हुए सभी छात्रों से योगासन कराया। बताया कि योगासन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। अगर योग प्रतिदिन किया जाए तो बड़ी से बड़ी बीमारियों पर भी विजय पाई जा सकती है। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय समिति के साथ स्कूल में योग कर आनलाइन तरीके से छात्रों को योग के बारे में बताया।
विज्ञापन

तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत में सामाजिक दूरी के तहत उचित दूरी बनाकर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सिंह यादव और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। ईओ घनश्याम राय ने कहा कि योग से हम कोरोना जैसी महामारी से अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर लड़ सकते हैं। योग करें और निरोग रहे। इस मौके पर दीपक सविता, नितेश यादव, अनुज, रोहित, संतराम मौजूद रहे। क्षेत्र में कई जगह योगाभ्यास के शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed