फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

डालूपुर में पेड़ काटने को लेकर विवाद, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले

Sun, 21 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। प्रेमपुर चैकी क्षेत्र के डालूपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। विवाद में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हुए। गंभीर हालत में छह लोगों को सौ शय्या अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम डालूपुर निवासी शिवकुमार सिंह पुत्र स्व. सूरज पाल सिंह ने बताया कि गांव के ही रामकुमार सिंह, चंद्रपाल, अक्षय, पिंटू, गुड्डू, जवाहर सिंह, गौरव, सौरभ, रोहित, धीरज, चंचल, चिराग, अतुल, मुन्ना व आकाश उसके पेड़ों को कटवा रहे थे। मना करने पर यह लोग लाठी डंडे, धारदार हथियारों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शिवकुमार सिंह, हेमंत सिंह, प्रिंस, बृजभूषण, गोलू घायल हो गए। रामकुमार ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे शिवकुमार सिंह बाल बाल बच गया। गांव के लोगों के आ जाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दूसरे पक्ष से आकाश पुत्र मुन्नालाल बाल्मीकि ने बताया कि मकान निर्माण के लिए वह दरवाजे पर खड़े पेड़ कटवा रहा था। गांव के ही शत्रुघ्न सिंह व शिवकुमार ने पेड़ काटने से मना किया। निजी पेड़ होने के कारण उसने पेड़ काटना बंद नहीं किया। इसी बात से नाराज होकर इन दोनों ने हेमंत, बृजभूषण, प्रिंस, रंजीत, सचिन, वीरबहादुर, दुष्यंत, विनोद सिंह, रघुराज, प्रमोद सिंह, रोशन, डिप्टी लाठी, कुल्हाड़ी, बंदूक, चाकू व तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आकाश, मुन्नालाल, अंजली, अजय, चंद्रपाल, रूपेंद्र, गौरव, अक्षय घायल हुए। गांव के लोगों ने यह लोग फायरिंग करते हुए चले गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शय्या भिजवा दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर अजय कुमार, आकाश, अंजली व शिवकुमार सिंह, हेमंत सिंह व बृजभूषण को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed