फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

एक ही परिवार के दस सदस्य बीमार, दहशत

Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम कसाबा में एक ही घर के दस सदस्य बीमार हुए तो ग्रामीण दहशत में आ गए। मामले की जानकारी एसडीएम गौरव शुक्ला को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और एक महिला के ब्लड की स्लाइड बनाई। इसके अलावा सदस्यों को दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के ग्राम कसाबा में जनीफ अली की पत्नी अनवरी बेगम के अलावा परिवार के सभी दस सदस्य बीमारी से ग्रसित मिले। इस परिवार की बीमारी से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। एसडीएम गौरव शुक्ला के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। परिजनों ने बताया कि अनवरी बेगम होली से पहले एक शादी में अपनी बेटी के घर एरबाकटरा गई थी। तभी से वह बुखार से पीड़ित चल रही थी। उनकी बेटी व दामाद मुंबई में रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों को दवा वितरित की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि महिला बुखार से पीड़ित चल रही है। उसकी स्लाइड बनाई गई है। परिवार में केवल महिला ही बुखार से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed