फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news, corona

बच्चों संग पड़ोसी के घर छिपी मिली संक्रमित की बहन

Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
kannauj news, corona
बदलेपुरवा गांव में लोगों से पूछताछ करते एडीएम व एएसपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के बदलेपुरवा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी ग्रामीण खतरे को लेकर सतर्क नहीं हुए है। तीसरे दिन पुलिस टीम के सहयोग से स्वास्थ्य टीम संक्रमित मरीज की बहन और दो बच्चों को पड़ोसी के मकान से बाहर निकाला। इसके बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए और सभी को क्वारंटीन किया गया। वहीं परिवार के अन्य 21 लोगों की जांच रिपोर्ट का अधिकारी इंतजार कर रहे है। वहीं एडीएम और एएसपी ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी की।
विज्ञापन

जिले के बदलेपुरवा गांव में शुक्रवार को हरियाणा से लौटे नितिन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिवार के 22 लोगों को गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर में क्वारंटीन किया गया। इस दौरान करीब दो माह से मायके में रह रही नितिन की बहन शिवराजपुर कानपुर निवासी मंजू देवी, बेटी सैजल और बेटा आयुष के साथ लापता हो गई थी, जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने गांव में एक पड़ोसी के घर से मंजू और उसके बच्चे को खोज निकाला। इसके बाद बच्चों और मंजू की कोरोना जांच कराई गई और सभी लोगों को गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार को ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करने पहुंची स्वास्थ्य टीम के सामने 480 में सिर्फ दो सौ ग्रामीणों ने ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि अन्य लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. केसी राय ने बताया कि अधिकांश ग्रामीण जांच कराने में सहयोग नहीं कर रहे है। अपील के बाद कुछ लोग ही सामने आए। जिनकी जांच कराई गई। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि संक्रमित की बहन को कुछ लोग गांव में छिपाए रहे। इन लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम गजेंद्र कुमार और एएसपी विनोद कुमार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश देने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। एडीएम ने बताया कि कोई भी ग्रामीण परेशान न हो। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलेपुरवा गांव में रविवार को करीब 22 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया। पूरे गांव में साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने दूसरे दिन भी गांव को सैनिटाइज किया। थाना प्रभारी ने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। अगर किसी को जरूरत का सामान चाहिए तो पुलिसकर्मियों की मदद से उनतक पहुंचाया जाएगा।

बदलेपुरवा गांव के नितिन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। इस दौरान पाया गया है कि बदलेपुरवा गांव निवासी आरती पत्नी राजीव को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में दो अप्रैल को सुबह 10.45 पर भर्ती कराया गया था। शाम पांच बजे उसने पुत्री को जन्म दिया। आरती निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंची थी। बाद में बदलेपुर्वा निवासी नितिन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब आरती व उसके बच्चे की भी जांच कराएगा। जांच में यदि आरती के कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो जिला अस्पताल के महिला वार्ड में उस समय किन किन कर्मचारियों की ड्यूटी थी उन सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed