फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news, corona

कोरोना: अब ऑनलाइन होंगे छिबरामऊ महोत्सव के ऑडीशन

Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
kannauj news, corona
वालंटियर्स को संबोधित करतीं छिबरामऊ महोत्सव की अध्यक्ष इंदिरा दुबे। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। पूरा विश्व कोरोना महामारी को लेकर चिंतित है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में छिबरामऊ महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के दौरान एहतियात बरतने के निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

छिबरामऊ महोत्सव की अध्यक्षा इंदिरा दुबे के आवास पर महोत्सव की तीनों समितियों के मध्य बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की एडवायजरी का पालन किया जाएगा। एहतियात के तौर पर सरकार के अगले आदेश तक भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। डांसिंग व सिंगिंग प्रतियोगिताओं के ऑडीशन आनलाइन होंगे। प्रभारी अमित भूषण एवं अजित मिश्रा ने बताया कि निशुल्क ऑडीशन के लिए जो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, उन पर प्रतिभागियों को अपने वीडियो भेजने होंगे। प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता प्रभारी प्रणव, नदीम, राहुल व पीयूष ने बताया कि पर्यावरण थीम पर होने वाले छिबरामऊ महोत्सव में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। महोत्सव की अध्यक्ष इंदिरा दुबे ने कहा कि नगर की सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता को सहेजे रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। सभी नगरवासियों को महोत्सव में प्रतिभाग कर युवाओं का मनोबल बढ़ाने की अपील की। वरिष्ठ सदस्य हरिओम शर्मा, आफताब आलम, वैभव पांडेय, संजीव चौहान ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने के लिए इस तरह के आयोजन होना समाज की आवश्यकता है। इस दौरान अरुणेश चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा, अक्षय, नीरज, संदीप, फैयाज, अनुराग, शिवम, हर्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed