फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Criminal carrying 25000 bounty arrested in encounter wanted in a kidnapping and murder case

Kannauj: मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण-हत्या के मामले में था फरार, पैर में लगी गोली, भर्ती

Tue, 12 May 2026 10:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 10:13 AM IST
सार

Kannauj News: कन्नौज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सागर उर्फ धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2022 के चर्चित अपहरण और हत्याकांड में फरार चल रहा था, जिसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Kannauj Criminal carrying 25000 bounty arrested in encounter wanted in a kidnapping and murder case
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में वर्ष 2022 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह फर्रुखाबाद रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा (31) पुत्र रघुवीर निवासी मनिकापुर थाना छिबरामऊ के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ये सामान हुआ बरामद
आरोपी वर्ष 2022 में दर्ज अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, हत्या, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन





अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान
बताया गया कि 12 अक्टूबर 2022 को पंथरा गांव निवासी संगीता देवी ने अपने पति राहुल के अपहरण का मुकदमा थाना छिबरामऊ में दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान 16 अक्टूबर 2022 को राहुल का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई थी। मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि सागर फरार चल रहा था। एसपी कन्नौज ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed