{"_id":"61c016edae21ba230f6aabb5","slug":"kannauj-car-became-a-fireball-on-lucknow-agra-expressway-three-scorched-including-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर कार में लगी आग, एक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर कार में लगी आग, एक की मौत, दो झुलसे
Mon, 20 Dec 2021 11:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम बेहटा चौकी के वीरभान नगला गांव के पास कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई और फिर डिवाइडर में जा घुसी। कार में आग लग गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर जलती कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से मथुरा जा रही कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर डिवाइडर में जा घुसी। कार में आग लग गई और चालक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। यहां से दिल्ली रेफर एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मथुरा जनपद के हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम मोहल्ला निवासी विमल सिंह बलेनो कार से रात के समय लखनऊ से मथुरा लौट रहे थे। साथ में भाई नरेंद्र, गाजियाबाद दादरी निवासी विपिन सिंह भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम बेहटा चौकी के वीरभान नगला गांव के पास कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई और फिर डिवाइडर में जा घुसी।
कार में आग लग गई। काफी देर तक कार की खिड़की न खुल पाने से तीनों झुलस गए। इधर, चालक ट्रक समेत भाग निकला। सूचना मिलते ही यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी का गश्ती दल, डायल 112 पुलिस, सहकार ग्लोबल कंपनी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
झुलसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। जली कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। बाद में सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैफई से दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नरेंद्र की मौत हो गई है।