फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: body man found hanging on a tree who was out on bail was

कन्नौज: जमानत पर छूटे युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों को हत्या का शक

Fri, 21 May 2021 06:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 May 2021 06:03 PM IST
सार

खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव को लटकता देख परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kannauj:  body man found hanging on a tree who was out on bail was
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के मानीमऊ क्षेत्र के नेरा गांव में जमानत पर बाहर आए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ पर लटका मिला। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के नेरा गांव निवासी राजन (18) पुत्र राम प्रकाश का गांव की ही एक नाबालिग किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जिस पर किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। शुक्रवार को युवक का शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।
विज्ञापन


खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव को लटकता देख परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक राजन के परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। शिव शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed