फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kabeerapur gaanv mein phaila vaayaral pheevar

कबीरपुर गांव में फैला वायरल फीवर

Thu, 05 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
kabeerapur gaanv mein phaila vaayaral pheevar
कबीरपुर में विरोध प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। गांव में 12 से ज्यादा लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक बेखबर है। गुस्साए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इलाके के कबीरपुर में 12 से ज्यादा लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। यह छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल से लेकर नर्सिंग होम में उपचार कराने को मजबूर हैं। गांव के शरीफ अली, कल्बे अब्बास, शगुफ्ता, हैदर अब्बास, नाजरीन बेगम, सरबर, रहबर, तौफीक अली व शमा वानो वायरल बुखार की चपेट में हैं। इनक ी प्लेटलेट्स में गिरावट हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने न तो गांव में लार्वीशाइडल का छिड़काव कराया, न ही कोई मेडिकल कैंप लगाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव में मेडिकल कैंप लगवाए जाने के साथ ही नालियों की सफाई व दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों को दवा का वितरण कराने के साथ ही छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed