{"_id":"6a986818afcce21ecd023ae8","slug":"a-fake-letter-regarding-school-holidays-purportedly-issued-by-the-dios-has-gone-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155388-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीआईओएस का फर्जी पत्र बनाकर स्कूलों में अवकाश का पत्र वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीआईओएस का फर्जी पत्र बनाकर स्कूलों में अवकाश का पत्र वायरल
विज्ञापन
कन्नौज। फर्रुखाबाद में भारी बारिश के चलते डीआईओएस ने बुधवार और गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। पत्र में फर्रुखाबाद को हटाकर कन्नौज करने के बाद पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस ने खंडन जारी किया और इंटर तक के स्कूलों में अवकाश न होने की जानकारी दी।
प्रदेश के कई जनपदों में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। फर्रुखाबाद में भी बुधवार और गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। फर्रुखाबाद के पत्र में ही कार्यालय जिलाधिकारी कन्नौज और डीआईओएस कन्नौज करने के बाद कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश का फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। फर्जी पत्र में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के बाद महोदया लिखा हुआ है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ लिखा हुआ है। साथ ही डीआईओएस का नाम संजीव कुमार लिखा है। फर्जी पत्र वायरल होने के बाद डीआईओएस पप्पू सरोज ने खंडन किया है और पत्र का संज्ञान न लिए जाने की बात कही है।