फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaalej mein raat dyootee par aae yuvak ka golee se sir ka ek hissa uda

कालेज में रात ड्यूटी पर आए युवक का गोली से सिर का एक हिस्सा उड़ा

Sat, 20 Feb 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
kaalej mein raat dyootee par aae yuvak ka golee se sir ka ek hissa uda
छिबरामऊ(कन्नौज)। अकबरपुर गांव के राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज में चाचा की जगह रात्रि ड्यूटी करने आए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस पहुंची तो उसका शव कुर्सी पर बैठे हालत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कालेज के चौकीदार अजय कुमार के बीमार हो जाने के कारण इनका 35 वर्षीय भतीजा रंजीत शुक्रवार की रात ड्यूटी करने आया था। रात लगभग 9 बजे दूसरा भतीजा कुंदन कालेज में पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। रंजीत को मृत अवस्था में देख उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे। रंजीत को 112 पुलिस की गाड़ी से 100 शय्या अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रंजीत के सिर का बायां हिस्सा कनपटी के पास से उड़ा हुआ था।
विज्ञापन

रंजीत थाना विशुनगढ़ के भक्तपुर गांव का निवासी था। चाचा ने मोहल्ला कस्सावान में मकान बनवाया है। सभी लोग इसी में रहते हैं। परिवार ने हत्या का शक जताया है। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि मौके पर कोई शस्त्र नहीं मिला है। छानबीन के बात ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed