फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile mein chaar din ka bacha sharaab ka staak

जिले में चार दिन का बचा शराब का स्टाक

Tue, 05 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
jile mein chaar din ka bacha sharaab ka staak
दुकान से शराब खरीदकर ले जाते युवक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मंगलवार को शराब की दुकानों पर सोमवार की अपेक्षा भीड़ नजर नहीं आई। सोमवार को 1.13 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। अब दुकानों पर चार दिन की शराब का स्टाक बचा है। फैक्टरियों से समय पर शराब नहीं पहुंची तो लोगों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। विभाग का मानना है कि जिले में शराब की किल्लत नहीं होगी। चार दिन के अंदर शराब की खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को शराब की खरीद के लिए आपाधापी रही थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुछ लोगों ने एक सप्ताह का स्टाक किया है। इससे एक दिन में तगड़ी बिक्री हुई। देसी शराब की 2,285 पेटी, अंग्रेजी की 650 पेटी और 225 पेटी बीयर बिक गई। अब विभाग के पास चार दिन की शराब बची है। कुछ अंग्रेजी शराब की दुकानों पर पहले दिन ही स्टाक चुक गया। गोदाम में अंग्रेजी शराब का स्टाक न होने से अभी कुछ दिन इन दुकानदारों को दुकानों में ताला लगाना पड़ सकता है। शराब का नया माल लाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। दो दिन में शराब की लोडिंग हो गई तो एक दिन ट्रक को जिले में आने में लगेगा। अभी गोदाम पर बीयर और देसी शराब का स्टाक है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी नंद किशोर सचान का कहना है कि जिले में शराब की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। कई दिन के बाद दुकानें खुलने से अधिक बिक्री हुई है। अब इस तरह की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शराब दुकानों की स्थिति
अंग्रेजी-44, देसी-149, बीयर-34, मॉडल शॉप-03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed