{"_id":"5de558f58ebc3e549f3496b4","slug":"jile-mein-79-kendron-par-hogee-yoopee-bord-pareeksha-kannauj-news-knp5296868128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 79 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 79 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने जिला कमेटी से भेजी गई 79 परीक्षा केंद्रों की सूची पर सहमति दे दी है। अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 18 फरवरी से प्रस्तावित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रयागराज बोर्ड ने नवंबर माह में 69 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। तीनों तहसीलों के एसडीएम से कराई गई जांच में 11 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन नहीं मिले थे। कई परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने विद्यालय में स्टाफ की कमी व पर्याप्त संसाधनों के न होने का हवाला देते हुए परीक्षा केंद्रों को निरस्त किए जाने के लिए प्रत्यावेदन किया था।
करीब 60 प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्तियों के निस्तारण व एसडीएम की जांच के आधार पर जिला कमेटी ने बीस परीक्षा केंद्रों को बढ़ाते हुए 79 परीक्षा केंद्रों की बोर्ड को सूची भेजी थी। बोर्ड ने इन परीक्षा केंद्रों पर सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का कार्य पूरा हो गया है। अब बदलाव संभव नहीं है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अन्य तैयारियों को लेकर बैठक होगी।