फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jeseebee masheen garajee, khaalee ho gaya phutapaath

जेसीबी मशीन गरजी, खाली हो गया फुटपाथ

Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
jeseebee masheen garajee, khaalee ho gaya phutapaath
अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को पालिका की जेसीबी नगर के मुख्य मार्ग पर गरजी तो फुटपाथ खाली होने लगा। पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग ढाई घंटे तक मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी व नायब तहसीलदार सौरभ यादव के नेतृत्व में नगर पालिका तिराहे से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। पालिका के इस अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार फुटपाथ पर फैला सामान हटाते हुए दिखाई दिए। अधिकांश दुकानों के आगे का अतिक्रमण पालिका की जेसीबी ने साफ कर दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी दस्ते के मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही भीड़ लग गई। अतिक्रमण अभियान के दौरान पालिका कर्मियों के साथ चल रही पुलिस को देखकर अतिक्रमण करने वाले डरे नजर आए। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ घंटे का समय मांगा। पालिका के अधिकारियों ने इन्हें चेतावनी देकर मोहलत दे दी। लगभग ढाई घंटे तक चला अभियान विशुनगढ़ तिराहे पर जाकर खत्म हुआ। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका ने एक दिन पहले नगर में मुनादी कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी थी। लोगों ने मुख्य मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाया। इस वजह से यह अभियान चलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि फुटपाथ के पूरी तरह से साफ न होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब! दुकान न गिराओ, कल तक हटा लेंगे
अभियान के दौरान विशुनगढ़ तिराहे के पास फुटपाथ पर रखे पान के खोखे को हटाने के लिए पालिका के कर्मचारी आगे बढ़े, तो यहां मौजूद बच्चे रोने लगे। बच्चे रो-रोकर कह रहे थे, साहब, मेरी दुकान मत हटाओ। हम कल तक हटा लेंगे। मौजूद लोगों ने बताया कि यह खोखा दिलीप गुप्ता का है। दिलीप के बच्चे प्रांशी, हिमांशी व देव के रोने से पालिका के अधिकारियों का दिल पसीज गया। अधिकारियों ने खोखा हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी है।

नासूर बन चुका था मुख्य मार्ग का अतिक्रमण
नगर के मुख्य मार्ग पर फैला अतिक्रमण लोगों के लिए नासूर बन चुका था। अतिक्रमण के चलते नगर में जगह-जगह जाम की स्थिति रहती थी। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य मार्ग के अलावा नगर पालिका रोड पर भी अतिक्रमण है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि नगर के फुटपाथ को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed