फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jeb mein rupaye do hajaar, nikale 1500 kimee saphar tay karane

जेब में रुपये दो हजार, निकले 1500 किमी सफर तय करने

Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
jeb mein rupaye do hajaar, nikale 1500 kimee saphar tay karane
ऑटो से हरियाणा से पश्चिम बंगाल जाता परिवार। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। जेब में सिर्फ दो हजार रुपये और 1500 किमी की दूरी...। हरियाणा के गुरुग्राम में किराये पर रहने वाला परिवार हौसले के बूते आगे बढ़ रहा है। करते भी क्या। मकान मालिक की बेरुखी से घर लौटने का रास्ता ही बचा था। परिवार हरियाणा से कन्नौज तक पहुंच गया। जेब में बचे रुपयों से दो वक्त की रोटी और ऑटो के ईंधन का खर्च कभी भी दम तोड़ सकता है। तब घर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनेशपुर के थाना इटहर के ग्राम कमरगंदा निवासी फिरदौस आलम नौ माह पहले पत्नी राबिया, बेटे शाहिद रजा, आसिफ अंसारी और बेटी रुमान शाहिन के साथ रोजगार की तलाश में गुरुग्राम पहुंचे थे। यहां ऑटो चलाने लगे। लॉकडाउन में ऑटो बंद हो गए। रोजगार ठप हुआ तो खाने पीने पर संकट खड़ा हो गया। मकान मालिक ने किराया न चुकाने पर घर खाली करा लिया। फिरदौस परिवार को ऑटो में बैठाकर घर के लिए निकल लिए।
विज्ञापन

फिरदौस आलम ने बताया कि सिर्फ दो हजार रु पये हैं। इनसे ही ऑटो के लिए ईंधन और परिवार के लिए रोटी पानी का इंतजाम करना है। गुरुग्राम से गांव की दूरी 15 सौ किलोमीटर है। डर है कि रास्ते में पैसे चुक गए तो वहीं फंस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed