फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jära Devi temple breaks the bonds of cast and religion

जाहरा देवी मंदिर में जाति-धर्म का बंधन टूटा

Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jära Devi temple breaks the bonds of cast and religion
जाहरा देवी मंदिर में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोहिली में भद्रमास के अंतिम शनिवार को मोक्ष दायिनी मां जाहरा देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अनाज से मां का गर्भगृह छिप गया है। भक्त अनाज, चढ़ावा फेंक परिसर की मिट्टी का आशीर्वाद लेकर लौटे। चढ़ावे के दौरान धर्म, जाति का बंधन भी टूटा। माता के दर्शन के लिए सिक्ख व मुस्लिम भी पहुंचे। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बार लाठियां पटकनी पड़ीं।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह मंदिर के पट खुलते ही मां के दरबार में अनाज चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते-देखते अनाज मां के गर्भगृह में भर गया। राजस्व और पुलिस कर्मचारी चढ़ावे में आ रहे अनाज को हटाने में असहाय नजर आने लगे। शासन व प्रशासन की ओर से अनाज बटोरने व चढ़ावा की गिनती के लिए तैनात 50 से अधिक कर्मचारी घबरा गए। जैसे-जैसे समय चढ़ता गया मंदिर में अनाज का भंडार लगना शुरू हो गया। चढ़ावे का अनाज गर्भगृह से बाहर आ गया। जिससे भक्त मां के दर्शन नहीं कर सके। वहीं, परिसर में प्रज्वलित हो रही मां की अखंड ज्योति व मिट्टी से मां का आशीर्वाद लेकर भक्तगण लौटते रहे।
विज्ञापन
लकड़ी दुकानदार ज्ञान सिंह शर्मा, मान सिंह ने बताया कि मेले में सबसे ज्यादा लकड़ी के बने गृहस्थी के सामान की मांग रही। जिसमें बेलन, पटा, खटिया के पाया, मूसर, बैलों के जुआ व हल की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीज विक्रेता अनिल कटियार व राम निवास ने बताया कि गाजर का बीज लोगों ने जमकर खरीदा। पिछले साल 70 से 90 रुपये किलो बिकने वाला बीज 200 से 250 रुपये किलों तक बिक गया। गुजरात व राजस्थान से आए भक्तगण पालक के बीज ले गए। वहीं, मवेशियों के लिए घुंघरू, झालर व घंटी की खरीदारी हुई। गृहणियों ने दूध गर्म करने वाली दुधारी खरीदी। बच्चों ने हिंडोले झूले का आनंद उठाया। कई बच्चे अपनों से पिछड़ गए। खोया पाया शिविर में अपनों से बिछडों को मिलाया गया। भीड़ के चलते कई लोगों की जेबें भी कटी। पुलिस ने दो जेब कतरों को हिरासत में लिया है।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के साथ ठठिया थानाध्यक्ष मोहम्मद तारिक खान, दरोगा दिलीप कुमार, राकेश कुमार, दुर्गा बक्श सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, ओमवीर सिंह, महिला आरक्षियों के साथ ट्रैफिक पुलिस समेत एक सौ से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed