{"_id":"42da7adc6e1539b7bedb6a51d7cacfc4","slug":"isn-now-left-with-the-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईशन नदी ने भी साथ छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ईशन नदी ने भी साथ छोड़ा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले से कानपुर नगर के मध्य बहने वाली ईशन
विज्ञापन
नदी पिछले एक सप्ताह से कन्नौज जिले की सीमा में सूखी पड़ी है। नदी में
पानी न होने के कारण सैकड़ों गांव के लोग अपनी फसलों की सिंचाई को लेकर
चिंतित नजर आ रहे हैं।
कन्नौज जिले की सीमा में छिबरामऊ तहसील क्षेत्र से तालग्राम, तिर्वा, ठठिया, बेहटा, भदौसी, मकनपुर से होकर कानपुर नगर की बिल्हौर सीमा में ईशन नदी का बहाव होता है। जिले की सीमाओं में इन दिनों ईशन नदी सूखी पड़ी है। ईशन नदी की सीमाओं पर बसे किसान अपनी आलू व सरसों की फसल की सिंचाई नदी के जल से ही करते हैं।
पर पानी न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप व पंपिंग सेटों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे निचले व मध्यम श्रेणी के किसान परेशान हैं। तिर्वा क्षेत्र के फगुहा, चिंतापुर्वा, नुनारी, कलुआपुर, पाला, मलिहापुर आदि गांव के कई किसानों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में पहली बार उन्हें ईशन नदी में पानी नजर नहीं आ रहा है।
इस मामले में एसडीएम उदयवीर सिंह व तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी को भी जानकारी दी गई, पर वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। उधर, पानी न होने की बात पर सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है। सिंचाई खंड मैनपुरी के अफसरों से वार्ता करके जानकारी करेंगे।
जिले के किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उधर, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह का कहना है कि बारिश कम होने के कारण यह दिक्कत आई है। जल्द ही समस्या को दूर कराया जाएगा।