फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Intrusion into PM's dream project worrying: Akhilesh

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में घुसपैठ चिंताजनक : अखिलेश

Sat, 16 Dec 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Intrusion into PM's dream project worrying: Akhilesh
कन्नौज। संसद भवन पर हमले की वर्षगांठ वाले दिन ही घुसपैठ पर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके 25 हजार करोड़ रुपये के ड्रीम प्रोजेक्ट की सुरक्षा में सेंध लग गई। कहा कि यह चिंताजनक है। घुसपैठ करने वालाें को बेरोजगारी से परेशान बताते हुए कहा कि लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लोकसभा चुनाव में उसी के लिए खतरा बताते हुए कहा कि तब नतीजा बिल्कुल उलटा होगा।
विज्ञापन


उमर्दा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राधेश्याम यादव की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा को हटाएगी तभी देश तरक्की करेगा। लोकसभा की सुरक्षा में चूक पर बोलते हुए कहा कि वहां जो नौजवान कूदे हैं यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वह नौजवान सरकार से बहुत त्रस्त थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया रोजगार नहीं मिलने से नौजवान दुखी थे। इसी वजह से गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वह नौजवान लोकसभा में कूद गए।
विज्ञापन


एमपी में दिखावे के मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव के बाद होगा बदलाव
मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा यह केवल आगामी लोकसभा चुनाव तक के लिए ही बनाए गए हैं। सभी को पता है कि यह भाजपा का दिखावा है। कहा कि वहां जिस लाडली योजना की वजह से सरकार बनने की बात कही जा रही है, उसी को चलाने वाले के साथ उनकी पार्टी ने धोखा कर दिया। कहा कि मामा को दुखी करना अच्छी बात नहीं है। इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह गठबंधन बना हुआ है। लोकसभा चुनाव इसी गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। जनता इस गठबंधन को जिताएगी। कहा कि देश में भाजपा हटेगी तो ईवीएम भी हट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed