{"_id":"69010ca4c6217ac2870b77a6","slug":"instructions-for-setting-up-science-maths-and-eco-clubs-kannauj-news-c-214-1-knj1008-139331-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विज्ञान, गणित व इको क्लब गठित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विज्ञान, गणित व इको क्लब गठित करने के निर्देश
विज्ञापन
गुरसहायगंज। समग्र माध्यमिक शिक्षा टीम ने मंगलवार को नगर के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालयों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और भौतिक व्यवस्थाओं को लेकर गहन समीक्षा की। साथ ही विद्यालय में विज्ञान, गणित व इको क्लब का गठित करने के निर्देश दिए।
नगर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से आए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समग्र शिक्षा अजय कुमार, समधन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। टीम ने प्रधानाचार्य शैलेश गुप्ता से कक्षा छह से 12 तक की पंजीकृत एवं उपस्थिति छात्र संख्या, वर्ष 2025 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या और उत्तीर्ण छात्रों के परिणाम से संबंधित जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय में शौचालय, पेयजल, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय की स्थिति तथा पुस्तकालय अध्यक्ष का नाम और संपर्क नंबर की जानकारी ली। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुए यह भी देखा कि पोर्टल पर कितने शिक्षक और कर्मचारी अवकाश पर हैं। प्रधानाचार्य को विद्यालय में विज्ञान क्लब, गणित क्लब एवं इको क्लब शीघ्र गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीरगाथा प्रोजेक्ट, विकसित भारत अभियान, स्वच्छता अभियान, स्वीप योजना, पंख पोर्टल, परख पोर्टल, दीक्षा प्रशिक्षण के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली और अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टीम ने शिक्षकों को शिक्षक डायरी नियमित रूप से अपडेट करने और विद्यालय के यू-डाइस कोड को बैनर पर प्रमुखता से अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रवक्ता रिचा राजपूत, बृजेश गंगवार, सूर्यभान सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, विजयशंकर पाठक, डॉ. अमीर हम्ज़ा, आलोक कुमार, राकेश यादव आदि मौजूद रहे7