{"_id":"63d6aa3effb6b91d170091fc","slug":"innocent-dies-after-falling-in-boiling-kheer-maternal-uncle-scorched-kannauj-news-knp7411098190-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खौलती खीर में गिरने से मासूम की मौत, मामा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खौलती खीर में गिरने से मासूम की मौत, मामा झुलसा
Sun, 29 Jan 2023 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में ननिहाल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई मासूम खौलती खीर के भगौने में गिर गई। बचाने के प्रयास में मामा भी झुलस गया। उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के ग्राम जमामर्दपुर निवासी संजीव कुमार के बेटे वंश के पैदा होने की खुशी में शनिवार को जखई देवता की घर में पूजा था।
विज्ञापन
रविवार को गांव में भोज का कार्यक्रम था, जिसके चलते घर में पकवान बन रहे थे। खीर बनने के बाद भगौना खुला हुआ रख दिया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैनपुरी जनपद के ग्राम बैजनाथपुर निवासी जीजा शिविन पत्नी रीमा व दो साल की बेटी भूमि के साथ आए थे। शिविन पुलिस विभाग में दीवान के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
भूमि खेलते हुए भगौने के पास पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से खीर के भगौने में गिर गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। भूमि को भगौने में गिरता देख मामा संजीव कुमार ने बाहर निकाला। इस कारण उसका हाथ झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन दोनों को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। वहां मासूम की मौत हो गई। भूमि की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन