फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Innocent child dies due to diarrhea, health department organizes camp

Kannauj News: डायरिया से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

Tue, 23 Jul 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to diarrhea, health department organizes camp
छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर में डायरिया से एक बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने शिविर लगाया। परीक्षण में 11 बजे उल्टी और दस्त से ग्रसित मिले, जिन्हें दवाएं व ओआरएस के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन


मोहल्ला मालवीय नगर निवासी रजनीश शाक्य के पुत्री नन्हीं को रविवार की दोपहर उल्टी और दस्त शुरू हुए। कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत में सुधार की बजाय बिगड़ती गई। चिकित्सक की सलाह पर परिजन बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना पर सीएचसी प्रभारी डाॅ. राहुल मिश्रा के नेतृत्व डाॅ. केके अग्निहोत्री व फार्मासिस्ट जाहिद खां व वार्ड ब्वाय सौरभ ने मालवीय नगर में शिविर लगाया। शिविर में पांच बच्चे दस्त, छह बच्चे दस्त व 12 बच्चे दाद, खाज खुजली से ग्रसित मिले। सभी को रोग के अनुसार दवाएं दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने बच्चों के माता पिता को पीने के पानी में क्लोरीन की गोलियां या फिर पानी को उबालने के बाद ठंडा करके देने की सलाह दी। साथ ही बरसात के दिनों में तली, ज्यादा मसालेदार या फिर बासी भोजन से परहेज रखने को कहा। शिविर के दौरान मालवीय नगर वार्ड के अलावा सुभाष नगर व अंबेडकर नगर के लोग अपने मरीजों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन



इनसेट...

मोहल्लों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत की पानी की टंकी से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे पीने के कारण बच्चें डायरिया का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों की नालियों में भी गंदगी है। पंचायत के कंप्यूटर आरेटर जाकिर को व्लीचिंग पावडर के साथ पानी की सप्लाई व नालियों की सफाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed