फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If your husband a brother from China

किसी का पति तो किसी से भाई छीना

Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
If your husband a brother from China
अलियापुर गांव के लोग भी लोगों के मरने व बीमार होने का कारण जहरीली शराब
विज्ञापन
पीना बता रहे हैं। जगदीश के भाई हंसराम ने बताया कि गांव के कुछ युवकों के साथ जगदीश ने भी फ्री में बांटी गई शराब पी थी। शराब जहरीली होने से कुछ घंटों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर वह घर आकर सो गया।

सुबह जब काफी देर तक वह उठा नहीं तो परिजनों को चिंता हुई।उसे जगाया तो उसकी आंख नहीं खुल रही थी। काफी कोशिश करने के बावजूद वह कुछ बोल नहीं पाया। इशारे से कुछ दिखाई पड़ने की बात बताई। उसे निजी अस्पताल लेकर गए। घर की जमा पूंजी सात हजार रुपये खर्च हो गए पर भाई की जान नहीं बचा पाया।

हंसराम का कहना है कि उसके भाई की मौत के लिए जहरीली शराब और उसे बांटने वाले प्रधान पद के प्रत्याशी जिम्मेदार हैं। बताया कि घटना के बाद अब कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बच्चों के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने व शराब बंटवाने वालों को दंडित कराने की मांग की है।

अलियापुर की जगरानी ने बताया कि अचानक बीमार पड़ने के बाद पूछने पर उसके बेटे श्रीराम ने चुनाव के चक्कर में बंटी शराब पीने की बात बताई। तेज सिरदर्द, छटपटाहट व आंखों की रोशनी से वह परेशान हुआ तो अस्पताल लेकर भागे। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि जहरीली शराब ने उससे उनका बेटा छीन लिया है।

श्रीराम की पत्नी नैना ने बताया कि जहरीली शराब ने सब कुछ उजाड़ दिया है। उसके पास खेती नहीं है। पति खेतों व घरों आदि के निर्माण के दौरान मजदूरी करके जो पैसे लाते था उसे से घर का चूल्हा जलता था। वृद्ध मां, पत्नी, बेटी मुस्कान, खुशबू व बेटे अजय समेत पांच सदस्यीय परिवार में एकमात्र कमाने वाले श्रीराम की मौत से परिवार के समक्ष भूखे मरने की नौबत पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed