फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   "I am very troubled..." saying this, Kishore hanged himself.

Kannauj News: मैं बहुत परेशान हूं... बोलकर किशोर फंदे पर झूला

Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
"I am very troubled..." saying this, Kishore hanged himself.
जलालाबाद (कन्नौज)। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेकपुर कायस्थ निवासी शिवा कुशवाहा (17) ने गुजरात के बड़ौदरा में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने मौत से पहले किराना दुकान में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने आर्थिक रूप से परेशान होने की बात कही। घटना के बाद गुरुवार को गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार आनंद कुमार कुशवाहा गुजरात में बर्फ बेचने का काम करते हैं। उनके साथ उनके दो बेटे 17 वर्षीय शिवा और 15 वर्षीय निहाल रहते थे। छह माह पहले शिवा ने बड़ौदरा में किराए पर मकान लेकर किराना की दुकान शुरू की थी। दुकान कम चलने से उसे लगातार घाटा हो रहा था। कुछ समय पहले पिता गांव आ गए थे। बुधवार रात शिवा ने यह कदम उठा लिया। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में किशोर ने कहा कि वह बहुत परेशान है और दुकान न चलने से तनाव में है। उसने वीडियो में कहा था कि यह उसका आखिरी वीडियो है और उसने अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड और परिजनों के मोबाइल नंबर भी रखे हैं। ताकि पुलिस उसके घर सूचना दे सके।
विज्ञापन

किशोर ने वीडियो को इंस्टाग्राम, फेसबुक पर डालने की बात भी कही थी और कहा था कि इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। वीडियो में उसने अपने दोस्त को याद करते हुए कहा कि तुम्ही मेरे अच्छे दोस्त थे, अब अगले जन्म में मिलेंगे, तब तक वीडियो देखते रहना, क्या करूं। सुबह मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता ने बताया कि बेटा कुछ दिनों से उदास रहता था, लेकिन इतना बड़ा कदम उठा लेगा इसका अंदाजा नहीं था। परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए। किशोर का शव शुक्रवार सुबह तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed