फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hopes to repeal the cut scene selection

आशाओं ने चयन निरस्त पर काटा हंगामा, घेराव

Fri, 13 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Fri, 13 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hopes to repeal the cut scene selection

चयन निरस्त होने की जानकारी पाकर आशाओं ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर  हंगामा कर डिप्टी सीएमओ का घेराव किया। कोई आश्वासन न मिलने पर आशाओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर धरना देने की धमकी दी है।

विज्ञापन


ब्लाक तालग्राम में कार्यरत आशाओं में से दस का चयन संगिनी पद पर किया गया था। इसको लेकर कुछ आशाओं ने गड़बड़ी की बात कहकर डीएम से शिकायत की थी।

जिस पर डीएम ने इस चयन को निरस्त करने का आदेश सीएमओ को दिया था। गुरुवार को सीएचसी द्वारा संगिनी चयन निरस्त का पत्र सीएचसी भेजे जाने के बाद इसकी जानकारी पाकर चयनित संगिनी यहां पहुंच गई और हंगामा काटा।
विज्ञापन


मलिकपुर की मीना बेगम, ताहपुर की माधुरी यादव, नरुइया की ममता रानी, डंबरपुर्वा की संतोष कुमारी आदि ने बताया कि राजनीति से प्रेरित होकर इस चयन को निरस्त किया गया है। जबकि पांच लोगों की समिति ने चयन किया था। बिना मामले की जांच कराए चयन निरस्त करना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर आशाओं ने डिप्टी सीएमओ आर चड्डा का स्थानीय सीएचसी पर घेराव किया और न्याय दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed