फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Highway city office burglary steals millions

Kannauj News: हाईवे सिटी कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Highway city office burglary steals millions
तालग्राम। भाजपा नेता के हाईवे सिटी टू कार्यालय का रविवार रात ताला तोड़ कर 1100 की नकदी और लाखों रुपये का सामान चोर पिकअप पर लाद कर ले गए। सुबह वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भाजपा नेता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तालग्राम के मोहल्ला तालाब कलां निवासी भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे छिबरामऊ अंडरपास सर्विस रोड किनारे आवासीय प्लाट ब्रिकी के लिए हाईवे सिटी टू कार्यालय बना है। रोज की तरह रविवार शाम दफ्तर बंदकर घर चले आए। रात के समय गेट का ताला तोड़ कर चोर पिकअप पर कूलर, एलईडी टीवी, सोलर पैनल, इंवर्टर, 10 कुर्सी, एक ईजी चेयर, रजिस्टर, एक वाटर कूलर, एक फ्रिज और मेज का लॉकर तोड़कर नकदी ले गए। सुबह मुनीम अतुल कार्यालय खोलने पहुंचा तब वारदात का पता चला। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed