{"_id":"6872af962e61df2233076834","slug":"heavy-rains-waterlogging-on-streets-and-roads-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133993-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झमाझम बरसे बदरा, गलियों, सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झमाझम बरसे बदरा, गलियों, सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन
कन्नौज। झमाझम बरसे बदरा ने शनिवार को शहर में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से नालियां, गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव से लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। धीराताल में भारी जलभराव होने से दो पंप लगाकर पानी निकाला गया।
सुबह से ही शुरू बारिश दोपहर में झमाझम होने लगी। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। गंदगी व कीचड़ के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। खासकर मुख्य बस स्टैंड, रेलवे रोड, तिर्वा रोड पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। आने जाने वाले राहगीरों के अलावा यात्रियों काे संकट का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नगर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए।
मोहल्ला लालामिश्र में नालियों का पानी सड़क व गलियों में भर गया। इससे गलियां कीचड़ से सराबोर हो गईं। तिर्वा रोड स्थित धीराताल में भारी जलभराव हो गया। जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। दो पंप लगाकर तालाब का पानी निकाला गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक धीराताल का पानी निकालने का काम चलता रहा।