फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Heavy rains leave power out, perfume city in darkness for six hours

Kannauj News: तेज बारिश में बत्ती गुल, छह घंटे अंधेरे में इत्रनगरी

Wed, 08 Jul 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains leave power out, perfume city in darkness for six hours
कन्नौज। बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश शहरवासियों के लिए राहत कम और आफत ज्यादा लेकर आई। बारिश के दौरान पीएसएम पीजी कॉलेज के पास 33 केवी केबल में फॉल्ट आ गया। इससे शहर के बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई। शाम ढलते ही अंधेरा छा गया और उमस से बेहाल लोग बिजली-पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे सप्लाई बाधित होने के बाद सरायमीरा, अशोक नगर, चौधरी सराय, तिर्वा क्रॉसिंग, डाक बंगला, तिर्वा रोड समेत कई इलाकों की बिजली ठप हो गई। लगातार कटौती के चलते अधिकांश घरों और दुकानों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। कई दुकानदारों ने जनरेटर चलाकर काम किया। लोगों का कहना है कि बारिश होते ही इस लाइन में फाॅल्ट की समस्या आम हो गई है लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल सका है। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोग उमस के बीच पानी के लिए परेशान नजर आए।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ सचित शर्मा के अनुसार 33 केवी केबल में आए फाॅल्ट को दुरुस्त करने के लिए जेई समीर यादव की निगरानी में कर्मचारियों ने लगातार काम किया। काफी मशक्कत के बाद रात 8:45 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। इसी बीच रात 8:30 बजे कलक्ट्रेट फीडर भी लगभग 40 मिनट तक बंद रहा, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश आई, बिजली गई... फिर इंतजार
शहर में बारिश के साथ बिजली जाने का सिलसिला अब लोगों के लिए नई बात नहीं रह गया है। हल्की से तेज बारिश होते ही फाल्ट और लंबी कटौती आम हो गई है। बुधवार को भी यही हुआ और लोगों को करीब छह घंटे तक उमस व अंधेरे का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed