फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,kannauj,kannauj news

जिला अस्पताल में अगले हफ्ते से कराएं डायलिसिस

Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
health,kannauj,kannauj news
डायलिसिस यूनिट में मशीन को शुरु करते टैक्नीशियन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए लखनऊ और कानपुर अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने की जरूरत नहीं है। मई के पहले सप्ताह से जिला अस्पताल में पहली बार छह बेड की हीमोडायलिसिस यूनिट शुरू हो रही है। यहां प्रतिमाह करीब 400 मरीजों की निशुल्क डायलिसिस की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत 58 लाख 96 हजार की लागत से हीमोडायलिसिस यूनिट बनकर तैयार हो गई। बुधवार को कार्यदाई संस्था की ओर से यूनिट में मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मई के पहले हफ्ते में ही डायलिसिस यूनिट का शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि छह बेड का डायलिसिस यूनिट तैयार हो चुका है। अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए यह सुविधा निशुल्क है। मई के प्रथम सप्ताह में मरीजों को डायलिसिस सुविधा मिलने लगेगी। यहां किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समेत चार लोगों की टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिफ्ट में होगी डायलिसिस
कार्यदाई संस्था के मैनेजर शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि एक साथ छह मरीजों के डायलिसिस की सुविधा है। डायलिसिस की एक शिफ्ट में करीब चार घंटे का समय लगता है। दो शिफ्टों में डायलिसिस की जाएगी।
कानपुर-लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी होगी
जिले में किसी भी अस्पताल में अभी डायलिसिस की सुविधा नहीं है। ऐसे में काफी मरीजों को कानपुर और लखनऊ जाना पड़ता है। सही समय पर डायलिसिस सुविधा न मिलने पर कई मरीजों की जान तक जा चुकी है। ऐसे में मरीजों को महानगरों की दौड़ लगाने से निजात मिलेगी।

हेपेटाइटिस बी ग्रसित के लिए एक वार्ड
हीमोडायलिसिस यूनिट में हेपेटाइटिस बी मरीज के लिए एक बेड का विशेष वार्ड भी बनाया गया है। इस वार्ड में एक अलग डायलिसिस मशीन और अतिरिक्त स्टाफ भी रखा गया है। इसमें डॉक्टर के साथ तीन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम शामिल होगी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed