फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health centre ka nirikshan

तालग्राम स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

Thu, 26 Nov 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
health centre ka nirikshan
कन्नौज। शासन ने कोरोना वैक्सीन के भंडारण के लिए सभी तैयारियों को 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यह आदेश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई। महकमे के सामने 19 दिन में कोल्ड चेन तैयार कर लेने की चुनौती है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विनोद दीक्षित महिला चिकित्सालय परिसर में कोल्ड चेन हैं। अस्थायी ढंग से वैक्सीन रखने के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में डीप फ्रीजर हैं। कोरोना वैक्सीन के भंडारण को लेकर यह कोल्ड चेन और अस्थायी फ्रीजर व्यवस्था नाकाफी है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोल्ड चेन की क्षमता वृद्धि करने का प्रयास शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने शासन को पत्र भेजकर कोरोना वैक्सीन रखने के लिए 60 फ्रीजर की मांग की है। गुरुवार को शासन ने 15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन के भंडारण को लेकर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शासन के निर्देश पर कोल्ड चेन की क्षमता वृद्धि करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

निगरानी के लिए गठित होगी टॉस्क फोर्स
कोरेाना वैक्सीन के भंडारण और लोगों को डोज देने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए जल्द टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि टीम में एक राज्य स्तरीय अधिकारी, एक जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी और तीन चिकित्सा अधिकारी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed