फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Head-to-head collision between tempo and loader, one dead

टेंपो और लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Head-to-head collision between tempo and loader, one dead
फोटो:09सीएचबीपी53: जीटी रोड पर पलटा पड़ा टेंपो। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जीटी रोड पर टेंपो और लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि 11 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से छह की हालत गंभीर देखकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जीटी रोड पर फूटी मस्जिद के सामने टेंपो और लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। लोडर चालक आनंदी बिहार आगरा निवासी धर्मेंद्र (19) पुत्र श्याम सिंह अस्पताल की मशीन लादकर आगरा से हरदोई जा रहा था। टेंपो सिकंदरपुर से सवारियां भरकर छिबरामऊ आ रहा था। टेंपो सिकंदरपुर निवासी सुशील कुमार गुप्ता (60) चला रहे थे। हादसे के समय जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल टेंपो चालक सुशील कुमार गुप्ता, लोडर चालक धर्मेेंद्र, गुरुद्वारा गली निवासी उर्मिला (20) पुत्री राजेश कुमार, ग्राम अकबरपुर निवासी संतोष चौरसिया (38) पुत्र कालीचरण, ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी गीता देवी (35) पत्नी संतोष, सिकंदरपुर निवासी शिवांग (15) पुत्र सुदेश सिंह, प्रबल सिंह (17) पुत्र सुरजीत सिंह, ग्राम सिकंदरपुर निवासी अनन्या शुक्ला (25) पुत्री राजेश शुक्ला, गरिमा (20) पुत्री राजेश शुक्ला, ग्राम सिलुआपुर निवासी मैजवीन (13) पुत्री खुर्शीद, रवीना (40) पुत्री खुर्शीद को एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने टेंपो चालक सुशील कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर सुशील के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिकंदरपुर निवासी शिवांग और प्रबल सिंह टेंपो में बैठकर छिबरामऊ आ रहे थे। उनको हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए उधरनपुर जाना था, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस कारण उनकी परीक्षा भी छूट गई।

फोटो 09सीएचबीपी55: मृतक सुशील कुमार गुप्ता (फाइल फोटो)। संवाद

फोटो 09सीएचबीपी55: मृतक सुशील कुमार गुप्ता (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed