फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   graameenon se nokajhonk, kadee mashakkat ke baad pulis ne uthae shav

ग्रामीणों से नोकझोंक, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उठाए शव

Tue, 04 Jun 2019 12:19 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 04 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
graameenon se nokajhonk, kadee mashakkat ke baad pulis ne uthae shav
मृतक उदित के घर लगी भीड़। - फोटो : amarujala
एक साथ चार किशोरों की मौत से पूरा गांव तड़प उठा। वहीं मेडिकल कालेज में रखे शवों के पास बिलख रहे परिजनों से लोगों की आंखें नम हो गईं। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रतापुर्वा गंाव निवासी अंकित(15) पुत्र शिवनाथ, मुनेंद्र (15) पुत्र उदयवीर, कपिल (14) पुत्र अवधेश कुमार, उदित कुमार(16) पुत्र छोटेलाल रविवार रात करीब दस बजे सगरा गांव में आयोजित भंडारे से एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। बछर्जापुर गांव के निकट तिर्वा कस्बे के शुक्ला होटल के पास राहगीर को टक्कर मार कर भाग रही बोलेरो का पुलिस पीछा कर रही थी। पुलिस जीप को आता देखकर चालक ने रफ्तार तेज कर दी। इस दौरान बोलेरो चालक इंदरगढ़ निवासी सचिन गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता ने नियंत्रण खो दिया था। बेकाबू बोलेरो ने बछर्जापुर गांव के पास किशोरों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद बोलेरो पलट गई। इससे चालक समेत बहोसी गांव निवासी संदीप पुत्र जगत सिंह व श्याम पुत्र इंद्रभान घायल हो गए। चार किशोरों की मौत की खबर पर  सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। इनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। शवों को मेडिकल कालेज में रखवाया गया। यहां परिजनों की चीख-पुकार और सिसकियों से हर किसी की आंख नम हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अंकित के पिता शिवनाथ की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक सचिन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं बोलेरो सवार संदीप और श्याम को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चार मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
बोलेरो की टक्कर से एक साथ एक ही गांव के चार किशोरों की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चारों मृतकों के घर चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों ने बताया कि चारों गहरे दोस्त थे। हर जगह साथ-साथ ही जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed