फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Government paddy procurement of standards

मानकों के फेर में उलझी सरकारी धान खरीद

Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government paddy procurement of standards
धान खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। मानकों के फेर में उलझी धान खरीद अधिकारियों की फटकार के बाद भी गति नहीं पकड़ पा रही है। खरीद केंद्र खुले करीब दो माह का समय बीत चुका है। मंडी समिति पर बने विपणन शाखा केंद्र पर 10 हजार क्विंटल खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक केवल 4077 क्विंटल ही खरीद हो सकी है जबकि खरीद करने की समय सीमा 28 फरवरी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

 जिले में धान खरीद के लिए एफसीआई, यूपी एग्रो, विपणन साखा, पीसीएफ, एनसीसी संघ आदि के केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीद में गुणवत्ता को लेकर जो मानक तय किए गए हैं, वे खरीद में बड़ी समस्या बने हैं। केंद्र प्रभारी किसानों की धान की खरीद नहीं कर पा रहे हैं। जबकि जिलाधिकारी ने बीते दिनों धान खरीद केंद्र के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक में कई निर्देश जारी किए थेे जिसमें कहा गया था कि केंद्र पर किसानों की धान की खरीद हर हाल में की जाए। यदि केंद्र पर धान की कमी हो तो तत्काल धन मुहैया कराया जाए। यदि धान की खरीद मंडी समिति में आढ़ती कर रह हैं तो उसकी जानकारी मंडी सचिव प्रतिदिन शाम आठ बजे दें, इससे किसानों को हुई क्षति की जानकारी मिल सकेें । यही नहीं यदि किसानों की धान को फाइन धान बताकर खरीद की जा रही है तो इसके बारे में भी बताया जाए। सचिव इसकी खुद जांच करें। केंद्रों पर धान की खरीद प्रतिदिन कितनी हुई है, यह जानकारी भी दी जाए। धान जिले के बाहर किसी दशा में बिक्री के लिए न जा सके। मंगलवार को मंडी समिति विपणन शाखा केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। इसकी मुख्य वजह मंगलवार को मंडी समिति पर खरीद बंद रहती है। यही वजह से किसान मंगलवार को मंडी समिति केंद्र पर धान नहीं लेकर पहुंचे। इससे केंद्र पर लगे कर्मचारी पूरे दिन बैठ कर बतियाते रहे।
विज्ञापन

इनसेट

खराब धान में निकलता कम चावल
कन्नौज। मंडी समिति केंद्र के विपणन निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि धान खरीद में मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यदि धान में कमी मिलती है तो उसे साफ कराया जाता है। नम धान होने पर किसान से धान सुखा कर लाने को कहा जाता है। मानक पर खरी धान न उतरने पर उसे रिजेक्ट किया जाता है. धान की क्वालिटी ठीक न होने पर चावल की निकासी कम होती है। इससे सरकार को नुकसान हो जाता है। एक क्विंटल धान में करीब 65 किलो चावल निकलना चाहिए । यदि धान खराब हुई तो चावल केवल 50 किलों निकलता है। इससे केंद्र के प्रभारी पर कार्रवाई हो सकती है। इसी को देखते हुए केंद्र प्रभारी खराब धान लेने से मना कर देते है जिस पर किसान केंद्र प्रभारी की शिकायत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed