{"_id":"583f1a8c4f1c1b0d1ede6ff0","slug":"getting-less-cash-from-bank-employees-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम कैश मिलने से बैंक कर्मचारियाें को बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम कैश मिलने से बैंक कर्मचारियाें को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बेहोश हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की एकमात्र बैंक शाखा पीएनबी में ग्रामीणों ने कम पैसा मिलने पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ग्रामीण शाम चार बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बैंक कर्मचारियाें को बंधक बनाए रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनवर अहमद ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल। मामले की जानकारी होते ही सीओ तिर्वा अंबरीश सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचकर गए। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों को छोड़ा।
विज्ञापन
इधर, पीएनबी शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह कनौजिया का कहना है कि बैंक की ओर से चार बजे तक बैंक खोलने के निर्देश हैं इसके बावजूद भी वह ग्रामीणाें की सहूलियत के लिए शाम पांच बजे तक लेन-देन जारी रखते हैं। थाना प्रभारी अनवर अहमद ने बताया कि उन्हें अभी तक बैंक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है यदि उन्हें तहरीर दी जाती है तो वह मुकदमा पंजीकृत करेंगे।
विज्ञापन