{"_id":"6255c1f323a5566d2a6574a4","slug":"gehu-khareed-kisaan-centers-kannauj-news-knp690863130","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर गेहूं क्रय केंद्र नहीं, 40 गावों के किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर गेहूं क्रय केंद्र नहीं, 40 गावों के किसान परेशान
विज्ञापन
तालग्राम। इस वर्ष किसान सेवा सहकारी समिति तालग्राम पर गेहूं क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे दस किलोमीटर दूर तेराजाकेट पीसीएस केंद्र पर गेहूं लेकर जाने के लिए इलाकाई किसान मजबूर हैं। किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
किसान श्याम सिंह, रामकुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम सिंह, गुरुप्रसाद, रामनाथ ने बताया कि तालग्राम किसान सेवा सहकारी समिति को गेहूं क्रय केंद्र बनाया जाता था।
इस बार क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे नैपालपुर, चांदापुर, सिंघनापुर, माधौनगर, अमोलर, सलेमपुर, नरमऊ, कपूरापुर, ऊमरपुर, ताहपुर, जलखरिया, कुशलपुर्वा, रसूलाबाद, अकरमाबाद और तालग्राम समेत 40 गांव के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाकर तेराजाकेट के पीएसएफ गोदाम पर बने केंद्र पर गेहूं ले जाने की मजबूर हैं।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान का कहना है कि डीएम से वार्ता कर किसानों की समस्या को अवगत कराया जाएगा। किसान सेवा सहकारी समिति के प्रशासक सत्यवीर सिंह का कहना है।
सहकारी समिति का भवन जर्जर है इस कारण केंद्र नहीं बना है।