फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Garlic and coriander diseases kill at

लहसुन और धनिया पर रोगों की मार

Mon, 19 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 19 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Garlic and coriander diseases kill at
धनिया की फसल में माहू कीट। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र में पैदा होने वाले मसाला लहसुन व धनिया पर भी घने कोहरे की मार पड़ रही है। धनिया में माहू कीट व लहसुन में पत्ती सिकुड़न रोग के साथ भुनका कीट का हमला जोरों पर है। मसाला खेती करने वाले किसान मायूस नजर आ रहे हैं। किसानों को बाजार में उचित भाव नहीं मिल पा रहा है। पुखरावां गांव के किसान प्रदीप कुमार व कुलदीप कुमार का कहना है कि घने कोहरे के कारण धनिया फसल पर असर पड़ने लगा है। फूलों के समय माहू कीट का जोर से हमला हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं घरों में जलने वाले उपलों की राख के अलावा देसी उपाय कर चुके हैं, लेकिन कीट का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इस कारण धनिया का उत्पादन कम होने की आशंका है। वहीं कटान वाली धनिया में माहू कीट से बाजारों में अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे है। ग्राहक माहू कीट लगी धनिया नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


तलैया निवासी सतीश चंद्र, अयूबपुर निवासी अरविंद कुमार का कहना है कि खेत में लहसुन फसल का काफी संख्या में उत्पादन किया जाता है। सब्जी के साथ औषधियों में इस्तेमाल होता है। इस साल कोहरे की मार से पत्ती सिकुड़न रोग के साथ भुनका कीट का जोर लग रहा है। इस कारण लहसुन की ग्रोथ बढ़ नहीं रही है। अधिक समय तक कोहरा पड़ा तो उत्पादन प्रभावित होगा। नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान एवं उद्यान केंद्र, अनौगी के डा. अमर सिंह  ने बताया कि माहू कीट व भुनका कीट के कारण ही पत्तियां सिकुड़ जाती हैं। दोनों फसलों पर इमिडा क्लोरोपिड दवा का घोल बनाकर छिड़काव करें। भुनका रोग व पत्ती सिकुड़न से निजात मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed