{"_id":"65d1039c231f3069f9045f46","slug":"gangster-action-against-five-murder-accused-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109507-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच हत्यारोपियां के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच हत्यारोपियां के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
तालग्राम। पांच माह पहले तह बाजारी वसूली विवाद में दिनदहाड़े युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें पिता-पुत्र, दामाद व दो भाई भी शामिल हैं। गैंग के सरगना के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि एक सितंबर 2023 की दोपहर ताहपुर बाजार में तह बाजारी वसूली को लेकर दो भाई अबोध, प्रमोद पर एक राय होकर थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी गैंग सरगना मनोज कुमार हाल निवासी ताहपुर ने पुत्र शिवांशु, दामाद ताहपुर निवासी रचित पुत्र कैलाश चंद्र, थाना इंदरगढ़ गांव लालसहापुर्वा निवासी कंहैया, पप्पू उर्फ हरिश्चंद्र ने जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया था। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
भइयालाल ने पुत्रों के साथ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान सैफई में प्रमोद की मौत हो गई थी। विवेचना में हत्या की धाराओं को बढ़ाकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। डीएम और एसपी के अनुमोदन के बाद पांचों हत्यारोपियों पर गैंग बनाकर अपराध करने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सरगना मनोज पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं।