फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga yatra received a grand welcome by showering perfume and flowers

इत्र और पुष्प वर्षा कर गंगा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Thu, 30 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ganga yatra received a grand welcome by showering perfume and flowers
गंगा यात्रा के दौरान रथ पर सवार केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में गंगा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। कस्बों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं, जिला मुख्यालय पहुंचने पर गंगा यात्रा पर इत्र वर्षा हुई। हर-हर गंगे के नारों की गूंज के साथ माहौल सुगंधमय हो गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से होते हुए गंगा यात्रा निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से दोपहर दो बजे जिले में पहुंची। रामाश्रम के पास से नमामि गंगे यात्रा के रथ ने जिले में प्रवेश किया। यहां पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विधायक कैलाश राजपूत ने स्वागत किया। साथ ही डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ प्रेमप्रकाश शुक्ला, बीडीओ चंद्रभान सिंह ने भी यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद तालग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, प्रधान रामनिवास वर्मा, प्रधान जितेंद्र सिंह, प्रधान संजय भारतीय, प्रधान आत्मराजन यादव, मनोज शाक्य, शिवम राठौर, अंकित गुप्ता, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जीतू तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अफजालु रहमान हैकल, मलिकपुर सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुवे, रोमी तिवारी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समधन में नगर पंचायत की तरफ से गंगा यात्रा के स्वागत के लिए अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद, ईओ वीरेंद्र कनौजिया टाउन कर्मियों के साथ खडे़ रहे। यह लोग यात्रा का रथ न रुकने से मायूस हो गए। निरीक्षण भवन में भी यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई थीं। महिलाओं ने यहां स्वागत के लिए रंगोली भी बनाई थी।
गुरसहायगंज के रामगंज बाईपास पर पहुंची गंगा यात्रा का लोगों ने फूलों की बरसात कर स्वागत किया। स्कूलों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा और गंगा यात्रा के झंडे लेकर हर-हर गंगे के नारे लगाए। भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीतू तिवारी, पूर्व सभासद विजय दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, परशुराम देवल ने स्वागत किया। जलालाबाद कस्बे में कई लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े रहे। यात्रा के न रुकने से यह लोग मायूस हो गए।
एफएफडीसी में प्रशिक्षकों व कर्मचारियों ने निदेशक शक्ति विनय शुक्ला के नेतृत्व में इत्र की बौछार के साथ गंगा यात्रा के रथ पर पुष्प वर्षा की। मकरंदनगर में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बीनू दुबे के साथ सदस्यों ने पुष्प वर्षा की। मकरंदनगर तिराहे के पास शहर की सन्मार्ग संस्था के प्रविनेंद्र शुक्ला, अमित मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा पर फूल बरसाए गए। यहां लोगों को नाश्ता भी कराया गया। यूपीटी के पास भारत विकास परिषद की ओर से स्वागत किया गया। गैस एजेंसी क्रासिंग पर महिला डिग्री कालेज की छात्राओं और शिक्षकों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद आशा होटल के सामने लायंस क्लब की ओर से भी स्वागत किया गया। तिर्वा क्रासिंग पर गायत्री परिवार की ओर से गंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। सरायमीरा बाईपास पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला के साथ सदस्यों ने स्वागत किया। जिला अस्पताल के सामने सीएमएस यूसी चतुर्वेदी, डॉ. सतेंद्र शाहू और राजेश शुक्ला, लालजी पांडेय, सत्यम शुक्ला और विवेक तिवारी ने स्वागत किया।

गंगा तट तक स्वच्छता का दिया संदेश
कन्नौज। गंगा यात्रा में शामिल लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि गंगा केवल हमारी धार्मिक आस्था की ही प्रतीक नहीं, बल्कि इससे आर्थिक विकास का रास्ता निकलता है। इसलिए गंगा को निर्मल बनाने के लिए आसपास के गांवों में स्वच्छता जरूरी है। तभी गंगा अपने प्राचीन स्वरूप में आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed