फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four youths injured in bike collision

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल

Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four youths injured in bike collision
छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड पर नादनपुर की पुलिया के पास बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हुए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर मंगलवार को चारों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। ग्राम बहवलपुर निवासी कृष्णा शर्मा (28) पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) कारीगर है। सोमवार की शाम छह बजे गांव के ही वैभव शर्मा (18) व मोहल्ला कोलियान निवासी शिवम उपाध्याय (24) के साथ काम कर घर आ रहा था। कन्नौज व मैनपुरी सीमा पर नादनपुर पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में मैनपुरी के चितायन निवासी नील प्रताप सिंह समेत चारों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल लाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed