फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four BEd examinees injured in the accident

हादसे में मैजिक सवार हरदोई के चार बीएड परीक्षार्थी घायल

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four BEd examinees injured in the accident
जसोदा (कन्नौज)। हरदोई से फर्रुखाबाद बीएड का पेपर देने जा रहे छात्र-छात्राओं से भरी मैजिक में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें चार परीक्षार्थी समेत मैजिक चालक घायल हो गया। मैजिक में 16 बीएड परीक्षार्थी सवार थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरदोई के सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय में पढ़ने वाले 16 छात्र और छात्राओं ने फर्रुखाबाद के जहानगंज में पेपर देने के लिए मैजिक बुक की थी। शनिवार सुबह पेपर देने जाते समय गुरसहायगंज कोतवाली के जसोदा कस्बा के पास जीटी रोड पर दिल्ली की ओर से आ रही पिकअप ने मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में मन्नापुर्वा लखनऊ रोड हरदोई निवासी छात्र सुनील (23), कनौना निवासी अनुपम यादव (25), बरौली निवासी राहुल (26), इंद्रानगर चांद बेहटा निवासी रिचा (23) और गांधीनगर निवासी मैजिक चालक कलीम (28) घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे जसोदा चौकी प्रभारी राममनोज द्विवेदी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed