{"_id":"58f114184f1c1b1c11cf527b","slug":"found-a-young-man-immersed-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे एक युवक मिला शव, दूसरे की तलाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे एक युवक मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गंगा नदी में जाल फेंकता गोताखोर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नान करते समय गंगा में डूब कर लापता हुए दो युवकों में से एक का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार रिश्तेदारों के साथ पूरे दिन घाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरुवार को महादेवी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे शादरा दिल्ली निवासी अभिमन्यु उर्फ गोलू पुत्र विश्लेस्वर और उरई (जालौन) निवासी सचिन त्रिपाठी पुत्र हेमचंद्र की तलाश में दूसरे दिन शुक्रवार को सात गोताखोर गंगा की तलहटी खंगालते रहे। दोपहर करीब दो बजे गोताखोरों ने अभिमन्यु उर्फ गोलू का शव बरामद करने में सफलता हासिल की। जबकि सचिन त्रिपाठी की तलाश में गोताखोर जुटे रहे। शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं, घाट पर पूरे दिन परिजनों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि हरदोई जनपद के मल्लावां निवासी राजेश कुमार मिश्रा के घर दिल्ली निवासी रिश्तेदार अभिमन्यु व हनी पुत्रगण विश्लेस्वर आए थे। जो उरई जनपद जालौन निवासी सचिन त्रिपाठी व राजेश के पुत्र अभिनव और अभिजीत के साथ गुरुवार को महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। पांचों लोग गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने अभिनव, अभिजीत व हनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि अभिमन्यु और सचिन लापता हो गए थे। दूसरे दिन अभिमन्यु के शव को बरामद कर लिया गया। जबकि सचिन त्रिपाठी का कोई पता नहीं चल सका। शाम हो जाने के चलते गोताखोरों ने शनिवार को तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
लोहे की सरियों से जख्मी हो गए कई गोताखोर
गंगा नदी में डूबे युवकों की तलाश में गोताखोर डुबकी लगाते रहे। इस दौरान निर्माणाधीन घाट पर निकली सरियों में उलझकर कई गोताखोर जख्मी हो गए हैं। वहीं, लापता युवकों की तलाश में गोताखोर डुबकी लगाते रहे। घायल होने वाले गोताखोरों में माधव, लाखन, झक्के व इंद्रपाल शामिल हैं। बावजूद इसके गोताखोर लापता युवकों की तलाश में डटे रहे।