फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former SP candidate in trouble after video of rape victim goes viral

Kannauj News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का वीडियो वायरल कर फंसे सपा के पूर्व प्रत्याशी

Mon, 09 Jun 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former SP candidate in trouble after video of rape victim goes viral
तिर्वा। सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर अनिल पाल ने कौशांबी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी। इससे आक्रोशित लोगों ने डीएम से शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नव हिंदूसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रत्याशी द्वारा किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना न केवल अनैतिक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने पुलिस से सपा के पूर्व प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर अनिल पाल ने बताया कि उन्हाेंने वीडियो को ब्लर करके पोस्ट किया था, लेकिन जब कुछ लोगों ने इस पर भी आपत्ति की तो उसे डिलीट कर दिया। उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेंस पहुंचाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed