फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Flower Holly game pitcher Fodi

फूलों की होली खेल फोड़ी मटकी

Tue, 20 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 20 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Flower Holly game pitcher Fodi

नवरात्र में रविवार की रात भक्तिमय माहौल में नगर

विज्ञापन
कोटि मंदिर पठकाना मोहल्ले में मटकी फोड़ लीला समेत फूलों की खेली गई होली ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं नजरापुर में देवी गीतों ने भक्तों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

सिद्धपीठ मां नगर कोटि मंदिर में चल रहे दुर्गा उत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यजमान सुनील दुबे व बीनू दुबे ने मां के कई रूपों की प्रतिमाओं की पूजा कर आरती उतारी। इसके बाद आचार्य कौशल महाराज की देखरेख में मटकी फोड़ने की रासलीला पेश की गई।

अंशज दुबे ने कृष्ण, देव तिवारी ने बलदाऊ, शोभा शर्मा, रिचा शर्मा, शिवानी व अमृता अग्निहोत्री ने गोपिकाएं बनकर दर्शकों का मन मोह लिया। कई गोपिकाओं ने नृत्य भी पेश किया। इस पर तालियां बजाकर पांडाल में बैठे दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। बाद में वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली गई।

इस दौरान महाआरती में रविकिशोर तिवारी, सुशील चंद्र दुबे, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मदन पाठक, विपिन सैनी, अंशू बरौलिया, दीपाली तिवारी, दीपिका दुबे, कल्पना अग्निहोत्री, लक्ष्मी शर्मा, प्रमिला शर्मा, मीरा पाल, विनीता मिश्रा आदि मौजूद थेे।

उधर, नवरात्र के पर्व पर नजरापुर में चल रहे दुर्गा उत्सव पांडाल में भक्ति की बयार बही। रविवार की रात भक्ति गीतों की बहार आ गई। इस दौरान कन्हैया की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। नवदुर्गा उत्सव के दौरान कथावाचक अर्चना व पंडित आशीष शुक्ला ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया।

इस दौरान फिल्मी गीतों की धुनों पर सुनाए गए भक्ति गीतों ने मां की महिमा का गुणगान किया। भक्ति में लीन होकर श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष जमकर थिरके। मां दुर्गा की आरती उतारी गई। जयकारों से पूरा पांडाल इस दौरान गूंज उठा। वहीं वाद्य यंत्रों की धुन पर कलाकारों ने कीर्तन सुनाकर भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed