फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire the fire , a half million ash

आग ही आग, डेढ़ लाख राख

Fri, 25 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 25 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire the fire , a half million ash

थाना क्षेत्र के गांव दुर्गा नगला में सोते समय चिराग

विज्ञापन
की लौ से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई। इससे नगदी समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक युवक झुलस भी गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा नगला गांव निवासी मान सिंह उर्फ बड़े लल्ला पुत्र सूबेदार सिंह अपनी पत्नी मनोरमा के साथ एक दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर चले गए। घर पर उसकी पुत्री मांडवी (11 वर्ष) पुत्र अनुराग (आठ) और अंकुर (पांच) बीती रात सो रहे थे।

इसी दौरान रोशनी के लिए जल रहे दीपक की लौ से पास में टंगे कपड़े से आग लग गई, जिसने आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच मांडवी जाग गई। उसने शोर मचाते हुए दोनों भाइयों को घर से बाहर निकाला। चीखपुकार पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि जब तक आग बुझती, तब तक घर में रखे 10 हजार रुपये नगद व घरेलू सामान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस दौरान आग बुझाने के दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र अंकुर प्रताप (30) झुलस गए।

उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस मामले में प्रधान महेंद्र प्रताप की सूचना पर लेखपाल भारत सिंह, कानूनगो गया प्रसाद वर्मा ने आगजनी में हुए नुकसान का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी। खबर लिखे जाने तक दंपति जयपुर से वापस नहीं लौटे हैं, जबकि दो विवाहिता पुत्रियां अंजली व खुशबू घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed