{"_id":"40382482ee0ce771ae33392f3c423c2e","slug":"fire-in-sweet-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिठाई की दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिठाई की दुकानें जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की पीपल वाली गली में गैस सिलेंडर में आग लग जाने से दो मिठाई की दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर बिग्रेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीपल वाली गली में चौराहा के पास बनारसीदास हलवाई की मिठाई की दुकान है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दुकान पर रखे गैस सिलेंडर की पाइप लाइन लीकेज होने से आग लग गई। आग लगते ही दुकानदार और कारीगर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगी और उसने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। सिलेंडर से लपटें उठती देख आस-पड़ोस के दुकानदार भी भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर फटने के भय से पीछे हट गए। इस बीच पुलिस और फायरबिग्रेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग ने पड़ोसी मोतीलाल हलवाई की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका।